आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा
श्रीगंगानगर क्षेत्र में दो दिन से पारा गिरने से ठंड का अहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.0 व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कल के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 व न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस था। ठंड का असर सुबह और रात को ज्यादा रहता है। दोपहर को धूप खिलने से ठंड का असर कम रहता है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और गिरावट होने की संभावना है।

No comments