एसआईआर व दिल्ली में होने वाली महारैली पर की चर्चा
श्रीगंगानगर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में एसआईआर एवं दिल्ली में 14 दिसम्बर को आयोजित होनेे वाली महारैली की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर, सादुलशहर के पूर्व विधायक पूर्व विधायक संतोष सहारण, पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़, कमला बिश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। बैठक मेें बड़ी संख्या में कांंग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments