Breaking News

बेटे के नामकरण पर लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग, एक वर्ष बाद मुकदमा दर्ज


हनुमानगढ़ जिले के पुलिस थाना गोगामेडी क्षेत्र के चक 9 डीपीएन में आयोजित बेटे के नामकरण समारोह में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना करीब एक वर्ष पहले की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद ऑम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कांस्टेबल सतवीर सिंह की ओर से लाइसेंसी अधिराज सिंह राजपूत निवासी चक 9 डीपीएन गोगामेडी के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है।
कांस्टेबल सतवीर सिंह ने मुकदमे में बताया कि वह गत 2 दिसंबर शाम लगभग 5.40 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक 9 डीपीएन में आयोजित डांस प्रोग्राम के दो वीडियो मिले। 

No comments