एक दर्जन से अधिक युवकों ने घर पर किया पथराव
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 16 महिला पार्क के निकट स्थित एक मकान पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने पथराव कर दिया। एक महिला के साथ मारपीट की। परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। पीडि़ता ने पुरानी आबादी पुलिस थाना में परिवाद दिया है, लेकिन दोपहर तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
पुलिस को दिए परिवाद में सोनिया सोनी ने बताया कि 2 दिसम्बर की रात 9 बजे मिठुल काना, मुकेश नायक, फौजी मुसलमान, मानव राठौड़ पुत्र महेन्द्र, कालू ब्लैकी, बीडी, सचिन वाल्मीकि, सोनू बिंड व 25-30 अन्य युवक मेरे घर आये।

No comments