प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में लागू होगा फीडबैक सिस्टम
देश के सभी बड़े अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं में व्यापक सुधार की दृष्टि से प्रभावी फीडबैक सिस्टम लागू किया जाएगा। अस्पतालों में आने वाले रोगी एवं उनके परिजन वहां मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपना फीडबैक दे सकेंगे, जिसके आधार पर अस्पताल प्रशासन आवश्यक सुधार कर व्यवस्थाओं को पेशेंट फे्रंडली बनाएगा। उच्च स्तर से इस सिस्टम की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
अगर श्रीगंगानगर की बात करें तो यहां भी फीडबैक सिस्टम लागू होने की संभावना है।

No comments