10 और किसान क्रमिक अनशन पर बैठे, कुल संख्या हुई 12, जिनमें 5 महिलाएं
श्रीगंगानगर के साधूवाली में गाजर मंडी के निर्माण से चक 2-डी किसानों का आवागमन बाधित होने के विरोध मेें प्रभावित किसानों में से बुधवार को 5 महिलाएं और 5 पुरुष क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं किसान नेता अमर सिंह बिश्नोई और संतोष कुमार बिश्नोई दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। अब अनशनकारियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि गुरुवार को वे संाकेतिक समाधि लेंगे, इसके लिए वे खड्डे खोदकर बैठ जाएंगे। अनशनकारी अमर सिंह बिश्नोई ने बताया कि गाजर मंडी की 3 किमी. लंबी दीवाीर की वजह से 40 ढाणियों के 70 परिवारों और 500 से अधिक लोगों के लिए रास्ता बंद हो रहा है, मगर प्रशासन और यहां के जनप्रतिनिधियों को कोई लेना-देना नहीं है।

No comments