विश्व दिव्यांग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
श्रीगंगानगर में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई रैली डी ब्लॉक पार्क मेें पहुंचकर विसर्जित हुई। इस जागरूकता रैली में भारी जनसैलाब उमड़ा।
इस रैली को विधायक जयदीप बिहाणी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, सक्षम नागपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली गोलबाजार, रविन्द्र पथ होते हुए डी ब्लॉक गांधी पार्क में पहुंची। इस अवसर पर विधायक जयदीप बिहाणी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

No comments