Breaking News

कोटा में खड़ी कार का फिर टोल कटा

कोटा में घर में खड़ी कार का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो बार टोल कट गया। फास्टैग का मैसेज मोबाइल पर कार मालिक के पास आया। उसे देखकर वह हैरान रह गए। इसके बाद कार मालिक ने हाइवे एक्सप्रेस वे हेल्प लाइन नम्बर 1033 पर शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई कार मालिक रिटायर्ड टीचर हुकम चंद ने बताया कि - मेरी गाड़ी तो 2 दिसंबर को कोटा में बेटे के फ्लैट पर खड़ी थी।फिर भी दो अलग अलग जगहों पर टोल कट गया। ये ऑन लाइन धोखाधड़ी है।
इससे पहले 30 नवंबर को एडवोकेट संजय पाटोदी की घर पर खड़ी आल्टो कार का 80 किमी इंदरगढ़ टोल प्लाजा पर चालान कटा था।

No comments