नौकरी के वेरीफिकेशन के लिए बुला कर दम्पत्ति से मारपीट
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने एक दम्पत्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक सहित कई जनों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप मेें मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की जांच सिटी सीओ व आईपीएस विशाल जांगिड़ को सौंपी गई है।
जांच अधिकारी आईपीएस विशाल जांगिड़ ने बताया कि शिवालिका सैकेंड व हाल भांभू कॉलोनी निवासी ज्योति पुत्री भगवानदास की रिपोर्ट पर सेतिया कॉलोनी निवासी उमा नागपाल महिला पर्यवेक्षक, हरफूल, विक्रम उर्फ विक्की व हरफूल के पुत्र व अन्य के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments