Breaking News

ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी


रावतसर के गांव खोडा में स्थित एक ऑफिस का ताला तोड़ कर दो लाख रुपए से अधिक नगदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के गांव मोहम्मदपुरिया निवासी 55 वर्षीय इन्द्रपाल जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरा गांव खोडा में ऑफिस है। 30 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 6 बजे वह रोज की तरह अपना ऑफिस बंद कर गांव लौट गया था। अगले दिन सुबह कर्मचारी सुभाष ने फोन पर सूचना दी कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। मैं ऑफिस पहुंचा और देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे 2 लाख 2 हजार 750 रुपये गायब थे। आलमारी को चोर पीछे नरमरी में फेंक गए थे। उन्होंने अपनी स्तर पर काफी तलाश की, परन्तु चोर का कोई सुराग नहीं लगा।

No comments