एचडीएफसी बैंक में घोटाला : पूर्व कर्मचारी पर 39 लाख का गबन करने के आरोप मेें मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में स्थित एचडीएफसी बैंक में एक कर्मचारी द्वारा 39 लाख रुपए का गबन करने के मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक विजय गुप्ता की रिपोर्ट पर बैंक के पूर्व कर्मचारी पवन सोनी मामला दर्ज करवाया है। ्र
पुलिस के अनुसार शाखा प्रबंधक विजय गुप्ता ने बताया कि 6 अक्टूबर 2025 को बैंक कर्मी पवन सोनी के एक्सीडेंट के चलते उसकी प्राइवेट चाबियां और बैंक वॉल्ट की चाबियां सीलबंद अवस्था में अन्य कर्मचारी के माध्यम से बैंक को सौंप दी गई थीं।
7 अक्टूबर 2025 को जब वॉल्ट खोला गया तो उसमें 39 लाख रुपए की नकदी कम पाई गई।

No comments