Breaking News

वीर बाल दिवस पर बैठक, 'बाल वीर पुरस्कार' की घोषणा


राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को जवाहर नगर स्थित इन्दिरा वाटिका में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतपाल चराया ने की। समिति अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी से भारतीय संस्कृति को विश्वभर में सम्मान मिला है। सचिव मनीराम सेतिया ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से 'बाल वीर पुरस्कारÓ की घोषणा की गई। निर्णय लिया गया कि 30 दिसंबर, मंगलवार को सायं 4 बजे जवाहर नगर इन्दिरा वाटिका के समीप स्थित तपोवन हथाई सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीगंगानगर क्षेत्र के 18 वर्ष से कम आयु के असाधारण वीरतापूर्ण कार्य करने वाले बालकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

No comments