पर्यावरण संरक्षण का संदेश पुराने कपड़ों से बने बैग बांटे
श्रीगंगानगर में सेवा को उद्देश्य मानने वाली राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की रोवर स्काउट व रेंजर्स इकाई द्वारा क्लैप एवं मिशन लाइफ के तहत जिले में पुराने कपड़ों से नए बदलाव नामक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोवर स्काउट नवीन के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज के रोवर्स तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला मुख्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने किया।
अभियान के दौरान झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों व स्थानीय बाजारों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई गई और रीसायकल किए गए पुराने कपड़ों से हाथ से सिले पर्यावरण अनुकूल बैग वितरित किए गए।

No comments