पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारी
राजस्थान में अगले तीन-चार माह में पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव हो सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने शुक्रवार को आदेश और गाइडलाइन जारी की। प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पोलिंग पार्टी बनाने के आदेश भी दिए।
किसी पोलिंग बूथ पर कोई महिला वोटर बुर्का या घूंघट में आती है तो उसकी पहचान के लिए जरूरत पडऩे पर पीठासीन अधिकारी स्थानीय महिला कार्मिक का सहयोग लिया जा सकता है। इस बार दिव्यांग और महिला कर्मचारियों की पोलिंग पार्टी में ड्यूटी नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं।

No comments