भरत नगर में 13वां श्री राम नाम जाप महोत्सव 30 से
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के भरत नगर स्थित श्री राम नाम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में 13वां वार्षिक श्री राम नाम जाप महोत्सव 30 दिसंबर, मंगलवार से श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ आरंभ होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
संस्था के मुख्य सेवादार विनोद कौशिक ने बताया कि महोत्सव के उपलक्ष्य में 10 दिसंबर से प्रतिदिन प्रात: 5:15 से 6:15 बजे तक श्री राम नाम प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सामूहिक संकीर्तन कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
प्रभात फेरी का 28 दिसंबर को विश्राम होगा, जबकि 29 दिसंबर को प्रात: 9:15 बजे भरत नगर पार्क के पास से सालासर धाम के लिए बस रवाना होगी।

No comments