Breaking News

तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित


श्रीगंगानगर के अग्रवाल चेतना समिति की ओर से समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से अग्रसेन वाटिका स्थित अग्रसेन वाचनालय पार्क में तुलसी माता का विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य व मोहल्लेवासी श्रद्धा भाव से शामिल हुए।
अध्यक्ष हेमंत नागोरी ने सनातन संस्कृति में तुलसी माता के धार्मिक, स्वास्थ्य व पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों के लिए तुलसी से संबंधित प्रश्नोत्तरी आयोजित कर पुरस्कार वितरित किए गए। 

No comments