Breaking News

शादी के 24 घंटे के अंदर ही कपल ने लिया तलाक

पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही अलग होने का फैसला कर लिया. शादी के तुरंत बाद दोनों के बीच गंभीर मतभेद सामने आए, जिसके बाद वे कोर्ट पहुंचे और आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर ली. इस घटना पर अब देशभर में चर्चा शुरू हो गई है.
एडवोकेट रानी सोनावणे के अनुसार पति और पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद इतने गंभीर थे कि उन्होंने तुरंत शादी खत्म करने का फैसला किया. खास बात यह है कि इस मामले में हिंसा या आपराधिक गलत काम का कोई आरोप नहीं था. 

No comments