Breaking News

पुलिस का डिजिटल पहरा: 'तीसरी आंख' से कर रहे सडक़ सुरक्षा पर निगरानी

करौली में दोपहिया वाहन चलाने पर हेलमेट लगाने और कार चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करने की पुलिस प्रशासन की बार-बार समझाइश के बाद भी अनेक लोग अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में हादसों में जान बचाने की खातिर अब जिला पुलिस की ओर से नवाचार करते हुए लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में कलक्ट्रेट स्थित अभय कमाण्ड सेन्टर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और सीट बेल्ट की अनदेखी के साथ यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर तीसरी आंख से नजर रखी जा रही है।

No comments