थोक मंडी में फूल गोभी-मटर हो रही सस्ती
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों के भाव नरम-गर्म चल रहे हैं। जहां फूल गोभी-मटर सहित अन्य सब्जियां सस्ती हो रही हैं तो वहीं भिंडी, टमाटर और ग्वार फली के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर मुहाना आलू-प्याज मंडी में आज प्याज के दामों में इजाफा दिखाई दिया तो वहीं आलू के दाम में गिरावट देखी गई।

No comments