स्कूलों में अवकाश, आंगनबाड़ी केंद्र अब भी खुले
राजस्थान शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश प्रारंभ कर दिए हैं, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अब भी बुलाया जा रहा है। पांच डिग्री तापमान में बच्चे केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या इन बच्चों को सर्दी नहीं लगती? कलक्टर के पास अधिकार है कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर छुट्टी कर सकती हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ता व सहायिकाओं के लिए दस-दस दिन का अवकाश दिया जाता है, जिसमें महिला कार्मिक बारी-बारी से अवकाश ले सकती हैं। ताकि केंद्र बंद न रहे और बच्चों की देखभाल व सरकारी योजनाओं का संचालन होता रहे।

No comments