सूने मकान को बनाया निशाना, 20 लाख के गहने चोरी
अलवर के बानसूर क्षेत्र के गांव महनपुर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सेना में तैनात एक जवान के बंद घर में घुसकर करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार यह मकान भारतीय सेना में तैनात जवान सुबेसिंह जाट का है, जो पिछले करीब ढाई माह से बंद पड़ा हुआ था। जवान पठानकोट में तैनात हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं।
जानकारी के अनुसार यह मकान भारतीय सेना में तैनात जवान सुबेसिंह जाट का है, जो पिछले करीब ढाई माह से बंद पड़ा हुआ था। जवान पठानकोट में तैनात हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं।

No comments