राजस्थान में अभी जारी रहेगा ठंड का कहर, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। इसी को देखते हुए प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। रात के साथ अब दिन का तापमान भी नीचे आ रहा है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

No comments