Breaking News

राजस्थान के दो रेल खंडों का होगा नवीनीकरण

राजस्थान में रेल नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो अहम रेल खंडों के ट्रैक नवीनीकरण को मंजूरी दी है। राई का बाग- फलोदी- जैसलमेर और लालगढ़- कोलायत-फलोदी रेल खंडों में व्यापक नवीनीकरण किया जाएगा, जिस पर करीब 850 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना रणनीतिक रूप से अहम इन दोनों रेल मार्गों की संरचना को आधुनिक बनाने के लिए शुरू की जा रही है।

No comments