मंदिर आई एक महिला को श्वान ने काटा
श्रीगंगानगर में विनोबा बस्ती के साथ वाली एक गली मेंं एक महिला आवारा श्वान का शिकार हो गई। आवारा श्वान ने उसके पैर को काट लिया।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर में माथा टेकने आई एक श्रद्धालु महिला को गली में घूमने वाले आवारा श्वान ने काट लिया।
उस महिला के दाहिने पैर को आवारा श्वान ने बुरी तरह से काट लिया, जिससे महिला के पैर से काफी खून बहने लगा।

No comments