Breaking News

सुनार की दुकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण चोरी


श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र के वृद्धाश्रम रोड पर स्थित विमल ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने देर सोने के आभूषण चोरी कर लिए। दुकानदार मनीष सोनी निवासी वृद्धाश्रम रोड की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
पुलिस के अनुसार स्वर्णकार मनीष सोनी ने रिपोर्ट दी कि 29 नवंबर की रात करीब 1.30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर मोने के कोके, बाली, एक सोने की अंगूठी तथा 1 ग्राम गोल्ड सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान पर पहुंचने पर पता ची। दुकान का ताला टूटा मिला और अलमारी से आभूषण गायब थे। 

No comments