Breaking News

ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्प के जरिए 20 लाख 50 हजार ठगा दिए


श्रीगंगानगर के दुर्गा मंदिर एरिया में रहने वाले एक शख्स ने ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्प के जरिए साइबर ठगों को 20 लाख 50 हजार रुपए ठगा दिए। कई दिनों बाद खुद के साथ ठगी होने का  पता चलने पर साइबर पुलिस थाना में ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया।
साइबर पुलिस के अनुसार पीडि़त ने रिपोर्ट दी कि सोशल मीडिया के जरिए आलोक नामक व्यक्ति से परिचय हुआ। आलोक ने ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्प के जरिए निवेश करके बड़ा मुनाफा होने झांसा दिया। विगत 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक साइबर ठग आलोक ने मेरे से 20 लाख 50 हजार 990 रुपए की ठगी कर ली। मुकदमे की जांच सीआई सतवीर मीणा को सौंपी गई है। 

No comments