Breaking News

देर रात दो कारों की भिड़न्त का मामला


श्रीगंगानगर में अशोक चांडक निवास के निकट बीती देर रात दो कारों में भिड़न्त के मामले में कोतवाली पुलिस थाना में सोमवार दोपहर तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि एक कार को बीती रात थाने लाया गया था, जबकि एक कार मौके पर पलटी हुई है। किसी पक्ष ने अभी तक परिवाद नहीं दिया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। बीती रात दोनों ही गाडिय़ा स्पीड में थी। टक्कर लगने के बाद एक कार पलट गई थी।

No comments