Breaking News

मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप जीप पलटी




श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव 14 एच-17 एच  के बीच शुक्रवार सुबह मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप जीप पलट गई। हादसे में एक  बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये।
एएसआई भोम सिंह ने बताया कि किन्नू तोडऩे के लिए मजदूरों को लेकर पिकअप जीप जा रही थी। रास्ते में आगे पशु आने पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन मजदूर महिलाएं व पुरूष घायल हो गये। सभी घायलों को करणपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां 68 वर्षीय मजदूर मलकीत ङ्क्षसह पुत्र बचन सिंह निवासी 14 एस मांझीवाला की हालत गंभीर होने पर जिला सिविल अस्पताल रेफर किया गया था।

No comments