गोहाना से रवाना हुई अखंड जोत श्रीराम शरणम् मन्दिर पहुंची
गोहाना, हरियाणा से रवाना हुई अखंड पावन जोत मंगलवार रात को स्थानीय हनुमानगढ़ रोड स्थित श्रीराम शरणम् मन्दिर में पहुंच गई। इस अवसर पर साधकों व श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जोत का स्वागत किया।
मन्दिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि यह पावन जोत हर वर्ष श्रीराम शरणम् केंद्रों में भेजी जाती है। मंदिर के सेवादार प्रवीण मित्तल ने बताया कि पावन जोत के आगमन उपलक्ष्य में बुधवार सुबह 90 दिवसीय अखंड राम नाम जाप का शुभारंभ किया गया।

No comments