भोला पंछी ने बजाया आगरा में ढोल
श्रीगंगानगर के भोला पंछी इंटरनेशनल भांगड़ा ग्रुप ने उत्तरप्रदेश के शहर ताजमहल में ढोल बजाकर अपनी छाप छोड़ी है। ढोल की थाप पर जब भांगड़ा शुरू किया तो सभी ने तालियों से स्वागत किया। यह प्रोग्राम द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया इंडस्ट्री और बिजनेस मेंबर्स के अंडर 40 इंडिया सीए बिजनेस लीडर अवॉर्ड सीजन 4 आगरा के जेपी पैलेस में किया गया था। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि दिल्ली के चैयरमेन सरदार चरणजीत सिंह मुख्य तिथि थे। इससे पहले भी भोला पंछी भारतीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से रूस, सीरिया, इराक, थाईलैंड, भूटान, किरगीकिस्तान, सिंगापुर व मलेशिया सहित कई देशों में कार्यक्रम कर चुके हैं।

No comments