Breaking News

मानवाधिकार दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित


श्रीगंगानगर के डॉ. बी आर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर  'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.बलवंत सिंह चौहान ने की।
कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों को बाल विवाह को रोकने, इसके विरुद्ध आवाज उठाने तथा जागरुकता फैलाने की सामूहिक शपथ दिलवाई।

No comments