मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित
श्री गुरुनानक खालसा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीगंगानगर के कंप्यूटर विभाग के तत्वावधान में बुधवार को मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें बीसीए के विद्यार्थियों परमिंदर सिंह, किरणदीप कौर, अर्शदीप एवं इंदरजोत सिंह ने मानव अधिकारों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, मूल सिद्धांत, संवैधानिक संरक्षण तथा आधुनिक समाज में इनकी भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। विभागाध्यक्ष डॉ. हरदीप कौर ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानून का विषय नही, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है।

No comments