Breaking News

'सफर ए शहादत' कार्यक्रम 20 को




श्रीगंगानगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह की माता गुजर कौर और उनके 4 साहिबजादे की शहादत की स्मृति में विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में 20 दिसम्बर को 'सफर ए शहादत' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रमेश चौक स्थित दुर्गा मंदिर सभागार में हुई सर्व समाज की मीटिंग में उक्त निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनीराम सेतिया ने की। 
बैठक के संयोजक एवं तपोवन न्यास अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बताया कि दशम सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की माता गुजर कौर और उनके 4 साहिबजादे दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में शहीद हुए थे। 

No comments