Breaking News

महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन


श्रीगंगानगर में खेलो इण्डिया अभियान एवं फिट इण्डिया मूवमेन्ट के अन्तर्गत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गुरुवार सुबह 10 बजे महाराजा गंगा सिंह राजकीय स्टेडियम परिसर में किया गया। 
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचन्द मेघवाल, विधायक जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, प्रियंका बैलाण एवं अमित साहू द्वारा किया गया। 
वजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव मेें संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं की 32 टीमें शामिल हैं। 

No comments