ज्यादातर भट्ठों पर ईंटें खत्म
श्रीगंगानगर जिले में ईंट भट्ठे नए साल में एक जनवरी से शुरू हो जाएंगे और करीब 10 दिन में नई ईंटों की आवक शुरू हो जाएगी। मकान बनाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि उन्हें नए वर्ष में बढिय़ा क्वालिटी की ईंटें उपलब्ध होंगी और रेट भी कम होगा।
पिछले कुछ समय से जो लोग मकान या अन्य भवनों का निर्माण कर रहे हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों ज्यादातर ईंट भट्ठों पर माल लगभग खत्म हो चुका है। अगर किसी के पास ईंटें पड़ी हैं तो उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं हैंं।
भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार मदन बरावड़ का कहना है कि ईंट भट्ठा संचालक दो नंबर ईंटों को एक नंबर बताकर बेच रहे हैं।

No comments