Breaking News

भवन निर्माण कार्य के दौरान मजदूर गिरा, हालत गंभीर


भादरा में भवन निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से मजदूर को ऊंचाई पर काम कराने के कारण गंभीर हादसा होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में धोलपालिया निवासी जीवणाराम मेघवाल ने  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार गांव धोलपालिया निवासी जीवणाराम ने रिपोर्ट दी कि मेरा 24 वर्षीय पुत्र अजय पिछले कुछ समय से ठेकेदार कालूराम मेघवाल के अधीन मजदूरी कर रहा था। ठेकेदार द्वारा राजपुरा निवासी हरिसिंह भाम्भू के बहुमंजिला मकान के निर्माण कार्य में अजय को लगाया गया था। मकान के आगे लगभग 25 फीट ऊंचाई पर भारी लोहे के गाडर चढ़वाने के दौरान अजय को ऊपर भेजा। .

No comments