गाड़ी में चोरी करने के मामले को लेकर चल रही पंचायत में झगड़ा
श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र के 6-ए छोटी गांव में पंचायत के बाद उपजी रंजिश के चलते एक ड्राइवर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में चालक का पिता भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार जसवीर कौर पत्नी लखा सिंह मजहबी सिख ने रिपोर्ट दी कि उनके पुत्र विक्रम सिंह पर 7-8 लोगों ने गंडासी, रॉड व लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विक्रम कैंटर चालक है। वह निजी अस्पताल में भर्ती है। जसवीर कौर ने पुलिस को बताया कि विक्रम सिंह ने अपना कैंटर घर के बाहर खड़ा किया था।

No comments