Breaking News

मेरा बाप सरपंच है, थार एसपी की है, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता


श्रीगंगानगर के पदमपुर-करणपुर बाइपास पर गांव 6 जैड के पास जाम में खड़ी क्रेटा कार में पीछे से थार ने टक्कर मार दी। कार चालक ने उलावना दिया, तो थार में बैठे युवक ने कहा कि मेरा बाप सरपंच है, थार एसपी की है, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 
थार चालक ने कॉल करके अपने साथियों को बुला लिया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, थार चालक व उसके साथी फरार हो चुके थे। सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

No comments