जयपुर में पत्थर हटाने को लेकर झड़प, 6 पुलिसकर्मी घायल; 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा सस्पेंड
राजस्थान की राजधानी जयपुर के निकट चौमू कस्बे में आज शुक्रवार की सुबह सांप्रदायिक तनाव के कारण स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। एक मस्जिद के बाहर से अवैध पत्थर हटाने और रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वर्तमान में पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
कानून व्यवस्था और लोक सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर ने सख्त कदम उठाए हैं। इंटरनेट बैन का आदेश जारी करते हुए कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी।

No comments