राजस्थान में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, करौली में पारा पहुंचा 3.6
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आनें वाले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही प्रदेश में सिर्फ रात ही नहीं, बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से ठंड का असर और भी बढ़ गया है.
वहीं आज प्रदेश में करौली सबसे ठंडा शहर बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 7 दिन तक सर्दी का दौर बना रहेगा. आगामी 3 दिनों के दौरान कई जिलों में शीतलहर की संभावना को देखते हुए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, नागौर और डीडवाना-कुचामन में शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

No comments