Breaking News

श्रीगंगानगर से शाम के वक्त हरिद्वार ट्रेन चलानेे की मांग ने पकड़ा जोर


श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से शाम के वक्त हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी है। क्षेत्रवासियों द्वारा श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से शाम के समय हरिद्वार के लिए टे्रन चलाने की मांग जोर पकडऩे लगी है। 
श्रीगंगानगर से शाम हरिद्वार के लिए रेल सेवा शुरू होने से गंगानगर जिले से शाम के वक्त हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेेगा। इससे यात्रियों को सुखद  यात्रा लाभ के साथ आर्थिक रूप से भी कम किराया होने के कारण फायदा मिल सकता है। हालांकि श्रीगंगानगर से प्रतिदिन प्रात: 4.10 बजे हरिद्वार इंटरसिटी ट्रेन चलती है। इससे भी बड़ी संख्या में सुबह के समय यात्री हरिद्वार के लिए जाते हैं। लेकिन ज्यादातर यात्री शाम के समय हरिद्वार के लिए बसों से यात्रा करते हैं।
श्रीगंगानगर के पूर्व सांसद निहालचन्द ने कहा कि श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाई जानी चाहिए। इससे श्रीगंगानगर से शाम के समय हरिद्वार के लिए ट्रेन चलने से क्षेत्रवासियों को काफी फायदा मिलेगा। श्रीगंगानगर जिले के लोगोंं द्वारा की जा रही इस मांग को ध्यान में रखते हुए मैं रेलमंत्री को पत्र लिखकर मांग करूंगा कि शीघ्र श्रीगंगानगर से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जावे।

No comments