Breaking News

समाजशास्त्र की छात्रा नीरू सोनी को स्वर्ण पदक


श्रीगंगानगर के चौधरी बल्लू राम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग की छात्रा नीरू सोनी को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दसवें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह समारोह 24 दिसंबर 2025 को बीकानेर में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल हरी भाऊ बागड़े ने उन्हें पदक प्रदान किया।
नीरू सोनी ने एम.ए. में 72.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया सहित शिक्षकों ने बधाई दी।

No comments