Breaking News

श्रीगंगानगर में सुशासन दिवस पर ली शपथ, उत्कृष्ट कार्मिक सम्मानित


श्रीगंगानगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर गुरुवार को जिलेभर में सुशासन दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट वीसी रूम में आयोजित हुआ, जहां जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुए राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

No comments