Breaking News

सफऱ-ए-शहादत समागम में कीर्तन व कथा से संगत भावविभोर


श्रीगंगानगर के जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों व माता गुजर कौर की शहादत को समर्पित सात दिवसीय 'सफऱ-ए-शहादत' समागम जारी है। गुरुवार शाम को श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हुज़ूरी रागी जत्था भाई दविन्दर सिंह बटाला द्वारा कीर्तन होगा।
बुधवार को मंजी साहिब के कथावाचक ज्ञानी जसविंदर सिंह 'सहूर' तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कथावाचक ज्ञानी अवतार सिंह ने कथा के माध्यम से दिसंबर 1705 के बलिदान का स्मरण कराया। 

No comments