तपोवन हथाई केंद्र ने दिया बुजुर्ग को सहारा
श्रीगंगानगर में दुर्गा विहार निवासी 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक डॉ. यशपाल अरोड़ा को एकाकीपन से राहत दिलाने के उद्देश्य से तपोवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल अपनी टीम के साथ उनके निवास पहुंचे और उन्हें तपोवन हथाई केंद्र लाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। केंद्र पर मौजूद वरिष्ठजनों के साथ संवाद, खेल-कूद व संगीत गतिविधियों से डॉ. अरोड़ा को भावनात्मक संबल मिला।
इस अवसर पर तपोवन वरिष्ठ जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि अवसाद व एकाकीपन से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों को हथाई केंद्र भेजकर सहयोग करें।

No comments