क्रिसमस डे पर दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश
श्रीगंगानगर में ईसाई समुदाय की ओर से गुरुवार को क्रिसमस-डे उत्सव का आयोजन यरूशलेम रिसोर्ट 6 वाई में किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के भजन गाए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय क्रिश्चियन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिशप अमरदीप क्रिश्चियन ने पवित्र बाईबल में से आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र हटवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कहा कि भीम आर्मी सदैव अल्पसंख्यक क्रिश्चियन समुदाय के साथ खड़ी है।
No comments