एलएंडटी के सीवरेज कार्य अनियमिता के विरूद्ध जिला स्थायी लोक अदालत में जनहित परिवाद
श्रीगंगानगर शहर में सीवरेज व जल निकासी कार्यों में कथित अनियमितताओं और सड़कों की लगातार खुदाई से जनता को हो रही परेशानियों को लेकर अधिवक्ताओं के एक समूह ने जिला स्थायी लोक अदालत में जनहित परिवाद दायर किया है। यह परिवाद 13 अधिवक्ताओं द्वारा जिला स्थायी लोक अदालत में प्रस्तुत किया गया।
एडवोकेट राधेश्याम गोयल के अनुसार परिवाद में बताया है कि राज्य सरकार की राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना के तहत सीवरेज व जल निकासी का कार्य एलएंडटी कंपनी को दिया गया था, लेकिन समय पर और मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने से शहरवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

No comments