Breaking News

नन्हे विद्यार्थियों ने गुरुद्वारे में साहिबज़ादों की शहादत को किया नमन


श्रीगंगानगर में पदमपुर रोड स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी में दयानंद सिटी हार्ट स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने साहिबज़ादों की शहादत को श्रद्धा और अनुशासन के साथ नमन किया। बच्चों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर महान बलिदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसवीर सिंह ने साहिबज़ादों के जीवन, साहस और धर्म की रक्षा हेतु दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिख परंपरा में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह को उनके महान विचारों के कारण बाबा नाम से स्मरण किया जाता है।

No comments