251 छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित
श्रीगंगानगर में सर्दी के मौसम को देखते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर सनराइज द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालियां में अध्ययनरत 251 छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
क्लब अध्यक्ष लॉयन नितिन खारीवाल के नेतृत्व एवं सचिव लॉयन योगेश मंगल के प्रयासों से आयोजित इस सेवा कार्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रप्रकाश जिंदल का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रधानाचार्या निर्मला चारण ने क्लब का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के प्रति संबल देते हैं।

No comments