Breaking News

बेसहारा गोवंश को ओपन गौशाला पहुंचाया


श्रीकरणपुर में श्री कृष्ण सुदामा गौ रक्षा समिति के तत्वावधान में गांव चार एक्स क्षेत्र में विचरण कर रहे बेसहारा गोवंश को ग्रामीणों के सहयोग से ओपन गौशाला प्रांगण में सुरक्षित पहुंचाया गया।
ओपन गौशाला के संरक्षक रामकृष्ण सिंह बराड़ ने बताया कि गांव कर एक निवासी बलजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाकर भीषण सर्दी से बचाव हेतु गोवंश को गौशाला लाया गया। 
इस दौरान ग्रामीणों ने गौशाला का आभार व्यक्त करते हुए बीमार व बेसहारा गोवंश के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

No comments